Sunday, 7 August 2022

सुविचार संग्रह ३

 

हर एक के पास हर एक की हर एक बात का जवाब होता है मगर कभी कभी खामोश रहना भी बड़ा लाज़वाब होता है।

=========

ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं और अनुभव से अर्थ

=========

अपनी कमजोरी उन्हें ही बताये, जो हर हाल में मजबूती से आपके साथ खड़े हो, क्यूंकि रिश्ता हो या मोबाइल, नेटवर्क न हो तो लोग गेम खेलने लगते है !!

=========

बुद्धि सब के पास है ,चालाकी करनी या ईमानदारी, वो आपके संस्कारों पर निर्भर करता हैं. चालाकी चार दिन चमकती है, और ईमानदारी जिंदगी भर की निकटता बनाए रखती हैं...!

=========

ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत एहसास है किसी की खुशीका कारण बनना.

=========

खूबी और खामी दोनों ही हर इंसान में होती है जो तराशता है उसे ख़ूबी और जो तलाशता है उसे खामी नजर आती है I 

========

जिंदगी की रेस में जो लोग आपको दौड़कर नहीं हरा पाते हैं, वही आपको तोड़कर हराने की कोशिश करते हैं।

========

समय बहाकर ले जाता है, नाम और निशां, कोई ‘हम’ में रह जाता है, तो कोई ‘अहम’ में..!!

========

जो अपने जीवन का नियंत्रण अपने हाथ में नहीं रखता तो उसके जीवन का नियंत्रण समय अपने हांथों में ले लेता है..!!

========

भरोसा रखें.. हम जब कहीं किसी का अच्छा कर रहे होते हैं, तब हमारे लिए भी कहीं कुछ अच्छा हो रहा होता है..!!

========



No comments:

Post a Comment

बाली

  बाली को ब्रम्हा जी से ये वरदान प्राप्त हुआ   की, 'जो भी उससे युद्ध करने उसके सामने आएगा ,  उसकी आधी ताक़त बाली के शरीर मे चली जायेगी , ...