Tuesday, 28 June 2022

गुब्बारे वाला

हनुमान जी के मन्दिर में सवाकिलो लड्डू चढ़ा कर लौटते हुए सेठ गोवर्धनदाससे से उसके अंशुल ने गुब्बारे दिलवाने की जिद की। बच्चा पिट गया। वजह शायद बच्चे की जिद रही होगी या सवाकिलो के पुण्य का दम्भ इतना बढ़ गया होगा कि गोवर्धनदास सिर्फ उसी में बौराया था और उसका अंशुल के भाव से तारतम्य टूट गया हो। या फिर वह अपनी ही उलझनो से इतना बोझिल था कि उसका ईश्वर के घर आ कर भी गुस्से पर काबू ना रहा।

 

सुयोग गुब्बारे वाले के पास बहुत भीड थीभीड़ में से भी उसकी नजर पिटते बच्चे पर जा पड़ी। बच्चा रो रहा था और भक्त पिता बच्चे को डांटे जा रहा था। सुयोग अंशुल की ओर आया और एक गुब्बारा उसके हाथ में पकड़ा दिया। गोवर्धनदास ग़ुस्से में तो था ही। वह सुयोग से उलझ पड़ा । "तुम मौके की ताड मे रहा करो बसकोई बच्चा तुम्हे जिद करता दिख जाए बस। झट से पीछे लग जाते हो। नही लेना गुब्बारा।" और गोवर्धनदासने ने सुयोग गुब्बारे वाले को बुरी तरह झिडक दिया।

 

सुयोग अंशुल के हाथ में गुब्बारा पकड़ाते हुए बोला-" मैं यहाँ गुब्बारे बेचने नही आताबांटने आता हूं। किसी दिन मुझे किसी ने बोध करवाया कि ईश्वर बच्चों में भी तो हैमैं हर मंगलवार सौ रूपये के गुब्बारे लाता हूँ। इनमे खुद ही हवा भरता हूं। एक गुब्बारा मंदिर मे बाँध आता हूं बाकि सब यहाँ बच्चों मे बाँट देता हूँ। मेरा तो यही प्रसाद हैं। हनुमान जी स्वीकार करते होंगे यही मानता हूँ ।

 

सेठ गोवर्धनदास को सवा किलो लड्डू का बड़ा पुण्य एकाएक छोटा लगने लगा।

 

 कहानी अंततक पढ़ी इसलिए धन्यवाद। मेरे अन्य ब्लोग्स फॉलो करे लिंक्स निचे दी गयी है।

=============================

Please check these links:

My Blogs:

1) Cultivate Study

2) Law Notes Dynamo

3) Tenacious Reading

Facebook Page:

रोहिणी ब्लॉग्स और वीडियो कलेक्शन

YouTube Channels:

1) Rinki’s Creative Channel

2) One Liners

Telegram channel

Blogs and Videos by Rinki_Rohini

======================

No comments:

Post a Comment

बाली

  बाली को ब्रम्हा जी से ये वरदान प्राप्त हुआ   की, 'जो भी उससे युद्ध करने उसके सामने आएगा ,  उसकी आधी ताक़त बाली के शरीर मे चली जायेगी , ...