नेपोलियन की वीरता, बुद्धिमानी और जित के किस्से जगजाहिर है.
उसके सैनिक इन्हीं गुणों के कारण उसका बड़ा आदर करते थे और उसके प्रति निष्ठावान भी थे. नेपोलियन उनके साथ दोस्त की तरह व्यवहार करता था और युद्धभूमि में लड़ने के लिए उनको और ताकतवर बनाने के उपाय भी सोचता.
एक दिन वह गहरी नींद में सोया हुआ था. अचानक उसके सेनापति ने उसको आकर जगाया. नेपोलियन को समझ गया था की कोई काम की बात है. उसने कहा की दक्षिणी मोर्चे पर हमला हुआ है.
यह सुनकर नेपोलियन ने ३४ नंबर के नक्शों को निकला और कहा इसमें बताए गए तरीको के अनुसार काम करो.
सेनापति चकित हो गया की जिस हमले के बारे में उसे तक नहीं पता उस हमले के बारे में नेपोलियन ने समय के पहले ही सोच लिया और उसका उपाय भी सोच लिया?
सेनापति को अचरज में देखकर नेपोलियन ने कहा विचारशील लोग अच्छे से अच्छी आशा रखते है, लेकिन बुरी से बुरी स्थिति के लिए भी तैयार रहते है. मेरी मनस्थिति सदा ऐसी रहती है. इसीलिए वैसी नौबत अगर आए तो मुझे उसके पहले ही उसका उपाय ढूंढने में समय नहीं लगता.
सार यह है की बुद्धिमानी इसी में है की अनुकूलताओ के साथ प्रतिक्रियाओं को भी ध्यान में रखकर तदनुसार पहले ही योजना बना लेनी चाहिए ताकि जब वो स्तिथि आए तब हम उसे जल्दी से निप्ताले.
=============================
Please
check these links:
My Blogs:
Facebook
Page:
रोहिणी ब्लॉग्स और वीडियो कलेक्शन
YouTube
Channels:
2) One Liners
Telegram
channel
Blogs and Videos by Rinki_Rohini
======================
No comments:
Post a Comment