प्रेम ही एक ऐसी महान शक्ति है जो प्रत्येक दिशा में जीवन को आगे बढाने में सहायक होती है,बिना प्रेम के किसी के किसी के विचारो में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता विचार तर्क-वितर्क की सृष्टी नहीं है विश्वास बहुकाल के सत्संग से बनते हैं अधिक समय की संगती का परिणाम ही प्रेम है । इसलिए विश्वास प्रेम का विषय है दिल में हो आप तो कोई और ख़ास कैसे होगा, यादों में आपके सिवा कोई पास कैसे होगा, हिचकियां केहती है आप याद करते हो… पर बोलोगे नहीं तो हमें अहसास कैसे होगा ?
यदि हम दुसरो पर विजय प्राप्त करके उनको अपनी विचारधारा में बहाना चाहते हैं, उनके दृष्टिकोण को बदलकर अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो प्रेम का सहारा लेना चाहिए तर्क और बुद्धि हमें आगे नहीं बढ़ा सकते हैं विश्वास रखिये कि आपको प्रेम और सहानुभूतिपूर्ण सभी बातों को सुनने के लिए दुनियां विवश होगी ।
प्रेम हृदय की एक ऐसी अनुभूति है जो हमें जन्म से ही ईश्वर की ओर से उपहार स्वरूप प्राप्त होती है ।
प्रेम के द्वारा हम वो काम कर सकते हैं जो ताकत से हम नहीं कर सकते किन्ही ने सच कहा है कि ताकत की जरुरत हमें तब होती है जब किसी का कुछ बुरा करना हो, वर्ना सबकुछ पाने के लिए प्रेम ही काफी है हमें न सिर्फ प्रेम बाटना चाहिए बल्कि औरो को भी इसकी शक्ति के बारे में बताना चाहिए मानव जीवन में हम अपने कामो में इतने उलझे हुए रहते हैं कि अपने परिवार के साथ समय बिताना तथा उनके साथ प्रेम करना लगभग भूल गए हैं हम इस आधुनिक युग में भौतिक चीजो से घिरे रहकर अपनी वास्तविकता को भूल गए हैं हमें ये भूल गए हैं कि इश्वर ने हमें एक सुन्दर परिवार दिया है, एक सुन्दर दोस्तों का समूह दिया है, साथ ही एक खुबसूरत वातावरण दिया है, और हममे इनसब से प्रेम करने की एक भावना मिली है।
=============================
Please
check these links:
My Blogs:
Facebook
Page:
रोहिणी ब्लॉग्स और वीडियो कलेक्शन
YouTube
Channels:
2) One Liners
Telegram
channel
Blogs and Videos by Rinki_Rohini
======================
No comments:
Post a Comment