उनके लिये सवेरे नही होते जो जिन्दगी मे
कुछ भी पाने की उम्मीद छोड चुके है,
उजाला
तो उनका होता है,
जो
बार बार हारने
के बाद कुछ पाने की उम्मीद रखे है!!
============
अपनी आदतों के अनुसार चलने में इतनी
गलतियां नहीं होती
जितना दुनिया का ख्याल और लिहाज़ रखकर
चलने में होती है
============
जगत में प्रकाश के होते ही अंधकार समाप्त
नहीं होता बल्कि वो सिमट कर प्रकाश की जड़ में ही समा जाता है, इसलिए सदैव दिया तले अँधेरा होता है। हमारे ज्ञान का मुख्य
आधार हमारा अज्ञान ही होता है,
अज्ञान को स्वीकारते ही ज्ञान का सृजन होने
लगता है, सोया हुआ ज्ञान ही अज्ञान है, और
जागृत अज्ञान ही ज्ञान,
प्रकाश के पुष्प अंधकार की जड़ों पर ही
खिलते हैं जब हमारा मन,
ज्ञान से प्रकाशित हो जाता तो
अंधकार सर्वथा और सर्वदा के लिए समाप्त हो
जाता है।
===========
नहीं खाई ठोकरें सफर में तो
मंजिल की अहमियत कैसे जानोगे
अगर नहीं टकराए गलत से तो
सही को
कैसे पहचानोगे
===========
जिनकी भाषा में सभ्यता होती है
उनके जीवन में सदैव भव्यता होती है
=============
सोच को बदलो - तो सितारे बदल जायेंगे।
नजर को बदलो - तो नज़ारे बदल जायेंगे।।
कश्तियाँ बदलने से - कुछ भी तो नहीं
होगा।
दिशाओं को बदलो - तो किनारे बदल
जायेंगे।।
=======
मुसीबत' और
'ख़ुशी' बिना किसी अपॉइंटमेंट के आ जाती है,
इसलिए अपने आप को इतना तैयार रखे कि
मुसीबत के समय 'होश' और ख़ुशी के समय
जोश कायम रहे!
=======
भाग्य और झूठ के साथ जितनी ज्यादा उम्मीद
करेंगे, वो उतना ही ज्यादा निराश करेगा, और
कर्म,सच और परिश्रम पर जितना जोर देंगे, तो
उम्मीद से सदैव ही ज्यादा मिलेगा!
========
मुझे अगर कोई समझ पाया है
तो वो मै खुद हूँ
बाकी तो सब अंदाजे लगा रहे हैं
=======
गलती कबूल करने और गुनाह छोड़ने में कभी
देर ना करें क्योकिं
सफर जितना लम्बा होगा वापसी उतनी मुश्किल
हो जायेगी!!
========
उस मुस्कान से खूबसूरत और कुछ नहीं है ,
जो आंसुओं से संघर्ष कर आती है
=========
सभी को सुख देने की क्षमता भले ही आप के
हाथ में न हो!
किन्तु किसी को दुख न पहुँचे, यह तो आप के हाथ में ही है!!
हमेशा दूसरों का साथ दे, पता नहीं ये पुण्य ज़िंदगी में कब आपका साथ दे जाए
========
प्रकृति का कालचक्र नियम देखिए
1 बचपन:- समय है, शक्ति
है, लेकिन पैसा नहीं है
2 युवावस्था:- शक्ति है, पैसा है,
लेकिन समय नहीं है
3 बुढ़ापा:- पैसा है, समय है,
लेकिन शक्ति नहीं है
प्रकृति का कोई जबाब नहीं इसलिए प्रतिदिन
हर्ष उल्लास और खुशी में जीवन बिताएं।
=====
इस तरह मुस्कुराने की आदत डालिये कि !
परिस्थिति भी आपको परेशान, कर - कर के थक जाए !!
और जाते जाते जिंदगी भी मुस्कुरा कर बोले
!!!
आप से मिल कर, खुशी
हुई !
=========
No comments:
Post a Comment